
Moscow: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता देमित्री पेस्कोव कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. उनको मॉस्को के एक अस्पताल में एडमिट किया गया है. बता दें कि देमित्री पेस्कोव के कोरोना पॉज़िटिव (Corona Positive) पाए जाने से एक पखवाड़ा पहले ही रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन भी कोरोना पॉजिटव पाये जा चुके हैं.
इसे भी पढ़ेंः कंपनियों के चीन से बाहर निकलने पर कोई जरूरी नहीं कि इसका फायदा भारत को हो: अभिजीत बनर्जी
यहां गौरतलब है कि कोरोना महामारी से जूझ रहे रूस में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है. यही कारण है कि अब मॉस्को में सत्ता के गलियारों में भी कोरोना वायरस अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है. इसी कड़ी में प्रवक्ता देमित्री पेस्कोव भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. इसकी पुष्टि रसियन न्यूज एजेंसी RIA की ओर से जारी एक खबर में की गयी है.
इसी के साथ, न्यूज़ एजेंसी TASS से बातचीत में देमित्री पेस्कोव ने कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने की खबर की पुष्टि खुद ही की है. उन्होंने कहा कि ये सही है कि वे कोरोना संक्रमित हैं. और अपना इलाज भी करवा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वो अंतिम बार लगभग एक महीने पहले मिले थे.
इसे भी पढ़ेंः #Breaking: डीजल-पेट्रोल के बाद अब शराबियों का नशा होगा महंगा, एमआरपी पर 45% टैक्स जोड़ने की तैयारी
देमित्री पेस्कोव के कोरोना संक्रमित होने से एक पखवाड़ा पूर्व रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन संक्रमित पाये गये थे. उन्होंने खुद रूस के टीवी चैनलों पर वीडियो कॉल के जरिए इसकी जानकारी देश को दी थी. और कहा था कि वे चिकित्सकों के निर्देशों का पालन करते हुए खुद को आइसोलेशन में डाल रहे हैं. बता दें कि मिखाइल मिशुस्तिन ने इसी वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला है.
इसे भी पढ़ेंः गिरिडीह : फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने के आरोपी मेयर सुनील पासवान की जमानत खारिज




