
Ranchi: पलामू मे विकास कार्य के लिए मिले 41.29 लाख रुपये 29 कर्मियों ने बंदरबांट करने पर अब तक दोषियों को चिहित्त नहीं किया जा सका है. महालेखाकार ने 1999-2000 की आपत्ति का निराकरण 24 साल बाद भी नहीं किया जा सका है. एजी ने ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत इंदिरा आवास, आरएलजीईपी, एनआरईपी तथा जेआरवाई के अंतर्गत मकानों, पथों, कुंओं, रोक बांधो, भिखारियों के लिए घर तथा विद्यालय भवन इत्यादि के निर्माण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय मेदिनीनगर को दिया गया है.
पूरा मामला जब सरकार के संज्ञान में आया तो 2015 से ही पलामू उपायुक्त को पत्र लिखकर प्रतिवेदन मांगा गया था, लेकिन इसका अनुपालन प्रतिवेदन अभी तक विभाग को नहीं मिला. ग्रामीण विकास विभाग ने कई दफा जिला को पत्र लिखा और सरकारी राशि के नुकसान करने वाले 29 पदाधिकारियों को चिंहित्त कर कार्रवाई करने को कहा, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. विभाग ने फिर से डीसी को पत्र लिखा है और सभी पर कार्रवाई कर प्रतिवेदन मांगा है.




