
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी (रांची महानगर) द्वारा बरही, हजारीबाग में पिछले दिनों मॉब लिंचिंग के शिकार हुए रूपेश पाण्डेय को न्याय दिलाने के लिए मशाल जुलूस निकालेगी. महानगर के जीतेन्द्र वर्मा के मुताबिक 17 फरवरी को शाम 5 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर शहीद चौक तक जुलूस के लिए कार्यक्रम तय किया गया है. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में उपस्थित भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान जिस प्रकार रूपेश पाण्डेय की हत्या एक समुदाय विशेष द्वारा निर्ममता से की गयी, उससे यह साबित हो गया कि राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर है.
इसे भी पढ़ें:चारा घोटालाः लालू प्रसाद को 5-7 साल की सजा हुई, तो करीब चार माह रहना होगा जेल में
केके गुप्ता ने कहा कि रूपेश पाण्डेय की हत्या में शामिल दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इसके बजाये पीड़ित परिवार के लोगों पर ही झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है.
यह चौंकानेवाली बात है. इससे प्रशासन की मंशा साफ नजर आती है. इस घटना के विरोध में अपनी मांगों को लेकर 17 फरवरी को मशाल जुलूस निकाला जायेगा.
बैठक का संचालन महानगर महामंत्री वरुण साहु ने किया. धन्यवाद ज्ञापन बलराम सिंह ने किया. मौके पर बसंत दास, नीरज सिंह,गुड्डू सिंह समेत कई अन्य भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:‘गरेना फ्री फायर’ गेम ऐप को बैन करने से कंपनी को एक दिन में हुआ 1,200 अरब रुपये का नुकसान




