
पलामूः शराब के सेवन से जहां मनुष्य शारीरिक रूप से कमजोर होता है, वहीं उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है. इससे भारी नुकसान पहुंचता है. पलामू जिले की चैनपुर पंचायत क्षेत्र में शराब के दुष्प्रभाव से लगातार परेशान आज महिलाएं सड़क पर उतर आयीं.
चैनपुर थाना रोड स्थित भट्ठी मुहल्ला की महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला और मुहल्ले में घूमकर शराब नहीं बनाने, नहीं बेचने एवं नहीं पीने की अपील लोगों से की.
इसे भी पढ़ेंः बिहार के लिए राजग की सूची में जातिगत समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया
शराब बनाने, बेचने और पीने वालों को पुलिस के हवाले करेंगी महिलाएं
महिलाओं ने कहा कि उनकी अपील के बाद भी अगर कोई शराब बनाते, बेचते या पीते पकड़ा जाता है तो उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा. इस दौरान महिलाओं ने शराब से घर-परिवार व समाज को हो रहे नुकसान की भी जानकारी लोगों को दी.
जुलूस का नेतृत्व वार्ड सदस्य पम्मी देवी कर रही थी. मौके पर चैनपुर प्रमुख विजय कुमार गुप्ता एवं चैनपुर एसआई मनोज शर्मा के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
इसे भी पढ़ेंःपत्थलगड़ी की वास्तविकता को समझने की जरूरत, इसे राजनीतिक रूप नहीं देना चाहिएः अर्जुन मुंडा
शराब के कारण हुई थी बड़ी घटना
गौरतलब है कि 20 मार्च की रात चैनपुर थाना के दबगर मुहल्ले में शौचालय की टंकी में गिरने से 6 लोग बेहोश हो गए थे. बेहोश हुए एक युवक का ईलाज के दौरान मौत हो गयी थी. दरअसल, यह घटना शौचालय की टंकी में गिरने से नही, बल्कि शराब बनाने के लिए महुआ तैयार करने वाली टंकी में गिरने से हुई थी.
टंकी में तैयार होता था जावा महुआ
जानकारों की मानें तो शराब बनाने के लिए जावा महुआ तैयार किया जा रहा था. दुर्गंध को फैलने से रोकने के लिए महुआ में खतरनाक केमिकल्स की मिलावट की गयी थी. केमिकल्स के मिलाये जाने से खतरनाक गैस बनी. टंकी में गिरने में बाद लोग इस खतरनाक गैस की चपेट में आ गए. और सभी बेहोश हुए थे, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. मौत के बाद शराबबंदी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बड़ी संख्या में महिलाएं गोलबंद हुई.
इसे भी पढ़ेंः कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी पर भाकपा ने लगायी मुहर




