
New Delhi: बीएसएनल ने एक बार फिर STV 395 में बदलाव किया है. इस रिविजन के साथ वॉइस कॉलिंग लिमिट को भी दोबारा शुरू किया गया है.
कंपनी 31 अक्टूबर तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनिफिट ऑफर कर रही थी. STV 395 में हर दिन 2 जीबी डेटा भी मिलता है. नये बदलाव के बाद 3000 ऑन-नेट जबकि 1800 ऑफ-नेट मिनट्स फ्री ऑफर किये जा रहे हैं. फ्री मिनट्स के बाद यूजर्स को 20 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज देना होगा.
इससे पहले इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलता था. हालांकि, टेलिकॉम कंपनी ने हर दिन 250 मिनट की कैपिंग कर रखी थी.
बीएसएनएल के STV 395 के साथ हर दिन 2 जीबी डेटा 71 दिनों के लिए मिलता है. नया STV 395 मुंबई और नई दिल्ली सर्किल के अलावा सभी टेलिकॉम सर्किल में उपलब्ध है.
इसे भी पढ़ें: फ्रांस : अलकायदा पर सेना का बड़ा हमला, माली में एयरस्ट्राइक, 50 आतंकवादी मारे गये




