JharkhandMain SliderRanchi

मेयर आशा लकड़ा की उपस्थित में धर्म विशेष के लोगों के खिलाफ वायरल वीडियो पर पुलिसिया जांच शुरू

Ranchi : राजधानी के एक प्रतिष्ठित होटल में बीजेपी जनप्रतिनिधियों (रांची की मेयर आशा लकड़ा) की उपस्थित में दिये भड़काऊ भाषण को लेकर रांची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एक धर्म विशेष के खिलाफ वायरल वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दिये थे. वहीं कार्यक्रम के दौरान वायरल हुए वीडियो में सुदर्शन न्यूज के संपादक सुरेश चव्हाणके यह शपथ दिला रहे थे कि संबंधित धर्म विशेष के साथ उनके समर्थक लोग किसी तरह का कोई संबंध नहीं रखेंगे.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुरेश चव्हाणके कह रहे हैं कि हमारे भाईयों के खिलाफ काम कर रहे गद्दार लोगों से न ही कोई सामान खरीदेंगे और न ही किसी भी तरह की नौकरी पर रखेंगे. संकल्प को पूरा करने के लिए उनके कुल देवता, गुरूजन उन्हें शक्ति प्रदान करें.

इस वीडियो पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को बिगड़ाने वाले के लिए उनकी सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर काम करेगी. संकल्प लेने के दौरान कार्यक्रम में रांची की मेयर आशा लकड़ा भी दिख रहीं थीं. वहीं कार्यक्रम में रांची विधायक सीपी सिंह भी उपस्थित थे. हालांकि बीजेपी जनप्रतिनिधियों से इसकी जानकारी के लिए फोन किया गया, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका.

इसे भी पढ़ें- #BJP में आज शामिल हो सकते हैं सिंधिया, 22 MLA भी साथ, संकट में कमलनाथ सरकार

टीवी शो करने से पहले क्या पहले स्क्रिप्ट पास करानी होगी? : सुरेश चव्हाणके

भड़काऊ बयानबाजी के मामले पर मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिये हैं. वहीं सुदर्शन न्यूज के संपादक सुरेश चव्हाणके ने सरकार से पूछा है कि क्या झारखंड में टीवी शो करने से पहले स्क्रिप्ट पास कराना होगा.

सुदर्शन न्यूज के कर्ता-धर्ता ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सीएमओ और झारखंड पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि CM@HemantSorengji, झारखंड में TV शो करना हो तो क्या स्क्रिप्ट पहले पास करवानी होगी ? मैंने संवैधानिक अधिकारों के तहत संवैधानिक भाषा में अपना टीवी शो किया है. अभी तो शो चला भी नहीं और आपके ट्विटर चलाने वाले मियाँ @JharkhandPolice को जाँच के आदेश दे रहे हैं. !

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेशः सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस-भाजपा के विधायक दुनिया से अलग-थलग होटल में कैद रहेंगे

सिटी एसपी की अगुवाई में हो रही जांच: रांची SSP

रांची एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच शुरू हो गयी है. सिटी एसपी की अगुवाई में वायरल वीडियो की जांच की जा रही है.

JMM ने दी सुरेश चव्हाणके को नसीहत

सुरेश चव्हाणके के बयान पर पलटवार करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सुरेश चवाह्रके  को नसीहत दी जा रही है. कहा जा रहा है कि ये झारखंड है और हम झारखंडी. शायद झारखंडियों के बारे में आपको जानकारी कम है. हमने कभी देश तोड़ने वाले अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके तो आज आपके जैसे समाज तोड़ने वालों को कैसे बर्दाश्त करेंगे. अगर आपने संविधान का थोड़ा भी अध्ययन किया होता तो किसी धर्म विशेष के प्रति ऐसी ओछि बात आप नहीं करते.

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश का सियासी संकट: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया

शांति बिगड़ाने वालों के खिलाफ सीएम का कड़ा निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम हर उस कोशिश या साजिश को नाकाम करेंगे जो अशांति उत्पन्न करेगा. सद्भावना बिगाड़ने वालों के लिए सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है. राज्य सरकार ने इस प्रकार के भाषण पर संज्ञान लिया है.

झारखंड पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि उचित समझे जाने पर कार्रवाई की जा सके. राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को बाधित करने का प्रयास करने वालों के लिए जीरो टॉलरेंस होगा. उन्होंने राज्यवासियों से अपील की है कि वे किसी की भावना को ठेस न पहुंचायें. उत्तेजना युक्त भाषण न दें.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button