
Sitamadhi : जिले में बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. लुटेरों की तस्वीर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराधियों ने पेट्रोल पंप के नोजल मैनेजर और मैनेजर से हथियार के बल पर दो लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये. बाइक सवार तीनों अपराधी कैश लूटने के बाद फिल्मी स्टाइल में फरार हो गये. घटना को अंजाम देनेवाले अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है. अपराधियों की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में रीगा थाना पुलिस जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें:झारखंड सरकार ने एडीजी अनुराग गुप्ता को किया आरोपमुक्त, सरयू ने उठाये सवाल




