Crime NewsJharkhandRamgarh

रामगढ़: एक परिवार के तीन लोगों की हत्या का आरोपी RPF जवान बिहार से गिरफ्तार

Ramgarh: बरकाकाना रेलवे कॉलोनी 17 अगस्त 2019 की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली मारने के आरोपी जवान पवन कुमार सिंह बिहार से गिरफ्तार हुआ है.

पुलिस ने आरोपी को 21 मार्च को बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना के करथ गांव से गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि शराब के नशे में धुत आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह ने एक रेलकर्मी के परिवार के पांच लोगों को घर में घुसकर गोली मार दी थी. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी थी. वहीं दो घायल हो गये थे.

इसे भी पढ़ें- महज एक मैसेज से जुटाये #Corona पर समुचित जानकारी, सरकार ने जारी किया #Whatsapp नंबर

हत्या के बाद से फरार था आरोपी जवान

17 अगस्त की रात नशे में धुत आरपीएफ जवान दूध मांगने के बहाने रेलकर्मी अशोक राम के घर गया था. जहां उसने रेलकर्मी समेत परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी थी.

घटना को अंजाम देने के बाद जवान आरपीएफ के बैरक में गया था. हत्या में इस्तेमाल की गयी सरकारी पिस्टल को वह बैरक में ही छोड़कर भाग गया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया था.

ज्ञात हो कि घटना के बाद से आरोपी जवान फरार चल रहा था. जिसके बाद से झारखंड पुलिस लगातार उसे तलाश रही थी. वहीं इस मामले को लेकर पवन के घर की कुर्की भी की गयी थी.

इसे भी पढ़ें- #TDS_Scam: दूसरे शो काॅज नोटिस के बाद भी जीतेंद्र प्रसाद गुप्ता ने नहीं दी नयी जानकारी, हुई कार्रवाई 

क्या है मामला

बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में आरपीएफ के जवान पवन कुमार सिंह ने रेलकर्मी अशोक राम के घर में घुस कर परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी थी. घटना 17 अगस्त 2019 रात लगभग सवा आठ बजे की थी.

गोली लगने से अशोक राम, उनकी पत्नी लीला देवी व गर्भवती बेटी मीना देवी की मौत हो गयी थी. जबकि बेटी सुमन देवी और बेटा संजय राम गंभीर रूप से घायल हो गये थे. हमले में अशोक राम की छोटी बेटी रजनी बाल-बाल बच गयी थी. उसे गोली नहीं लगी थी.

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पवन सिंह पिस्टल लहराते हुए भाग निकला. इधर फायरिंग की आवाज सुन कर आसपास के लोग अशोक राम के घर पहुंचे और सभी को रेलवे अस्पताल ले गये. वहां इलाज के क्रम में अशोक राम, उनकी पत्नी और एक बेटी की मौत हो गयी थी.

इसे भी पढ़ें- 20 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व मंत्री एनोस एक्का दोषी करार, 31 मार्च को सुनायी जायेगी सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button