
NW Desk: कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार ने एक वाट्सएप नंबर जारी किया है. जिसपर लोगों को कोरोना के बारे में जानकारी मिलती है. कुछ आसान से स्टेप्स का अनुसरण करते हुए जानकारी जुटायी जा सकती है. साथ ही जिस राज्य में आप रह रहे हैं वहां का हेल्पलाइन नंबर भी इसके द्वारा पता लागाया जा सकता है.
भारत सरकार द्वारा जारी वाट्सएप नंबर 9013151515 है. इसे MyGov Corona Helpdesk के नाम से जारी किया गया है. जिसपर आपको अंग्रेजी में Hi लिखकर भेजना है. जिसके बाद आपको एक मैसेज आयेगा जो कि इस प्रकार होगा….
नमस्ते 🙏
यह भारत सरकार के कोरोनावायरस (COVID-19) हेल्पडेस्क जागरूकता पैदा करने और आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए है।
किसी भी आपात स्थिति के लिए 👇
0 हेल्पलाइन: 011-23978046 | टोल-फ्री नंबर: 1075
C ईमेल: [email protected]
कृपया निम्न विकल्प option में से चुनें
A. कोरोनावायरस क्या है और इसके लक्षण क्या हैं?
B. कोरोनावायरस कैसे फैलता है?
C. कोरोनावायरस के जोखिम को कैसे कम करें?
D. एम्स-निदेशक द्वारा पेशेवर सलाह.
E. कोरोनोवायरस के बारे में अधिक जानें.
F. सहायता कहाँ से प्राप्त करें?
💡Tip: मेनू विकल्पों का चयन करने के लिए आप A, B, C, D, E, F टाइप कर सकते हैं.
इन विकल्पों को चुनकर आप जानकारी जुटा सकते हैं.




