JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

तो अब राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे चंपाई सोरेन, अपना संगठन खड़ा करने की तैयारी

Ranchi : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन अपना संगठन खड़ा करने का मन बना चुके हैं. सरायकेला में अपने गांव और अपने चहेतों के बीच उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. बुधवार को अपने हजारों समर्थकों के बीच मौजूद चंपाई ने कहा कि आप सबों का साथ मुझे मिलेगा, इसका भरोसा हो गया है. हम आगे बढ़ेंगे. बरसों से जो लोग अपने हक, अधिकार के लिए अछूते हैं, उन्हें हक दिलाएंगे. आदर्श राज्य बनाएंगे. मुझे विश्वास हो गया है कि आपका साथ मिलने से ऐसा जरूर होगा. मौके पर समर्थकों, ग्रामीणों ने जोरदार आवाज में झारखंड टाइगर चंपाई सोरेन के नारे भी खूब लगाये.

संगठन बनाने की तैयारी

मौके पर पत्रकारों के सवालों पर कहा कि वे अब फिलहाल संन्यास नहीं लेने वाले. वे अब संगठन बनाएंगे. इसमें अच्छे साथी भी मिलेंगे. उनके विचार, भावनाओं से जो साथ होंगे, उन्हें साथ लाया जाएगा. दिल्ली जाने और भाजपा नेताओं से भेंट के सवाल पर कहा कि वे अपने पोता से मिलने गये थे. बीजेपी नेताओं से मिलने की बात पर कहा कि उन्हें क्या पता. अब बात आगे बढ़ चुकी है. पहले भी उन्होंने बेहतर झारखंड के लिए संघर्ष किया है, आगे भी दोहरायेंगे. अपने उद्देश्यों को पूरा करने को जरूरत के मुताबिक पूरे झारखंड का दौरा भी करेंगे.

Related Articles

Back to top button