Crime NewsRamgarh

रामगढ़ में माही रेस्टोरेंट के मालिक राजेंद्र कुमार उर्फ रोशन की गोली मारकर हत्या

बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Ramgarh: रामगढ़ के पतरातू प्रखंड के लबगा पंचायत के जिंदल रोड स्थित माही रेस्टोरेंट के मालिक राजेंद्र कुमार उर्फ रोशन की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार बाइक से पहुंचे अपराधियों ने रोशन पर अंधाधूंध फायरिंग कर दी. जिसमें उन्हें तीन गोलियां लगी. रोशन को सिर और सीने पर गोली लगने ने वो गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी तथा बासल ओपी के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधियों की जानकारी जुटाने में लगी है.

रामगढ़ जिला के बासल ओपी क्षेत्र अंतर्गत होटल माही के मालिक राजेंद्र कुमार उर्फ रोशन को शाम 6:50 बजे के लगभग 3 अपराधियों ने तीन गोलियां मारी।जिससे कि उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि पतरातू पुलिस तत्काल घायल रोशन को सदर अस्पताल भेजा। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक रोशन कुमार की मौत हो चुकी थी। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने तुरंत मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि शाम 6:50 बजे के लगभग 1 बाइक से 3 अपराधी रोशन कुमार के माही होटल पहुंचे । अपराधियों ने रोशन पर अंधाधुन फायर कर दिया। वही इस संबंध में पतरातू के एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि तीन अपराधियों ने माही होटल के मालिक राजेंद्र कुमार उर्फ रोशन को तीन गोलियां मारी है। उन्हें गंभीर अवस्था में रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं सदर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रोशन कुमार को अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button