
Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र के बारीनगर में बड़ा हादसा हुआ है. केदार सिंह नाम के व्यक्ति के घर में लगी एसी में आग लग गयी और ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट इतनी जोरदार थी की घर की छत उड़ गयी.
बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायलों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया जहां एक महिला को छोड़कर शेष पांच को टीएमएच रेफर कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- #Lockdown: दो माह से अंडमान-निकोबार में फंसे 180 मजदूर लौटे घर, सीएम ने कहा- ‘मिला है सुकून’
एसी के कंप्रेशर में आग लगी थी
जानकारी के अनुसार एसी के कंप्रेशर में आग लगी थी. जिस समय एसी के कंप्रेशर में आग लगी सभी लोग सो रहे थे. इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ. धमाके से घर की छत उड़ गयी. इस घटना में छह लोग घायल हो गये.
घायलों में एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं. सभी को आनन-फानन में टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को छोड़कर शेष पांच को टीएमएच रेफर कर दिया.
इसे भी पढ़ें- #Jharkhand के पांच जजों को मिला प्रमोशन, बीके तिवारी बने कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
काफी दूर तक सुनाई दी ब्लास्ट की आवाज
एसी में आग लगने के बाद हुए ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. ब्लास्ट की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गयी. सभी घटनास्थल की ओर दौड़े. आनन फानन में सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया.
इसे भी पढ़ें- #Koderma: कोरोना से ठीक हुए 19 लोगों को जॉब कार्ड व पौधे देकर दी गयी विदाई, फूल बरसाये गये




