
New Delhi : रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप-2019 में श्री लंका के खिलाफ 92 गेंदों में शतक लगाते हुए इतिहास रच दिया.
यह टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी सेंचुरी थी, जबकि इस एडिशन में ओवरऑल 5वीं सेंचुरी रही. वह एक वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं.
श्री लंकाई बल्लेबाज संगकारा ने 2015 में चार सेंचुरी लगाने का वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया था.
इसे भी पढ़ें : लग्जरी गाड़ी का नंबर प्लेट बदलकर व पार्टी का झंडा लगा करते हैं गांजा तस्करी
ओवरऑल वर्ल्ड कप में छठा शतक
यह रोहित का ओवरऑल वर्ल्ड कप में छठी सेंचुरी है, जबकि वनडे करियर की 27वीं सेंचुरी है. इसके साथ ही उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के वर्ल्ड कप में 6 शतकों के वर्ल्ड रेकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है.
इस पारी के दौरान वह इस टूर्नमेंट में 600 रन पूरा करने वाले शाकिब के बाद दूसरे बल्लेबाज, जबकि ओवरऑल चौथे बल्लेबाज भी बने.
इसे भी पढ़ें : CNT उल्लंघन मामले में कल्पना सोरेन और जमीन बेचने वाले राजू उरांव को नोटिस
हैटट्रिक सेंचुरी और संगकारा का रिकॉर्ड बराबर
रोहित शर्मा ने क्रिकेट के महाकुंभ में कुल 8 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 5 शतक जड़े हैं. टूर्नामेंट में अपने पहले ही मैच में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाये थे, जबकि दूसरा शतक पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में आया था.
उस मैच में उन्होंने नाबाद 140 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 102, बांग्लादेश के खिलाफ 104 और अब श्री लंका के खिलाफ शतक जड़ दिया. इसके साथ ही उन्होंने कुमार संगकारा (2011) के एक वर्ल्ड कप में लगातार तीन शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा : बीच शहर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ उचक्कों ने दो लाख उड़ा लिये




