
Ranchi : वर्ष 2021 में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर रजिस्ट्रेशन किये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. रजिस्ट्रेशन फॉर्म चार नवंबर तक बिना लेट फाइन के भरा जा सकता है. रजिस्ट्रेशन की राशि सात नवंबर तक चालान के माध्यम से जमा होगी. वहीं रजिस्ट्रेशन फीस लेट फाइन के साथ 18 नवंबर तक भरी जा सकेगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है. गौरतलब है कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा फरवरी-मार्च में होने की संभावना है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जैक की वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in से पूरी करनी होगी.
इसे भी पढें : एक साल से नहीं हुई रिम्स जीबी की मीटिंग, लटके हैं कई अहम फैसले
नौंवीं क्लास की परीक्षा के लिए भी आवेदन शुरू
मैट्रिक-इंटर की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ नौंवी की परीक्षा के लिए भी आवेदन शुरू हो चुके हैं. इसे भी जैक की वैबसाइट से ही पूरी करनी होगी. नौंवी की परीक्षा तीन पेपर की होगी. पहला पेपर अंग्रेजी का होगा जिसमें 100 प्रश्न पूछे जायेंगे. वहीं दूसरा पेपर गणित और विज्ञान का होगा. इसमें दोनों पेपर से क्रमश: 50-50 प्रश्न पूछे जायेंगे. तीसरा पेपर सोशल साइंस और अन्य विषयों का होगा.
इसे भी पढें : बाबा धाम में एक साथ 50 भक्तों की ही इंट्री, स्पर्श पूजा की अनुमति नहीं, जानें भक्तों के लिए क्या क्या हैं शर्तें





Mera yah kahana hai ki 2021 ka syllabus 10 ka kab aaega aur jaldi aana chahie syllabus syllabus 10 ka 2021 ka