JharkhandRanchi

रेलवे लेवल क्रॉसिंग से मेकन आरयूबी तक बनेगी सड़क

Ranchi: रेलवे लेबल क्रासिंग नियर डिबडीह आरओबी (हरमू बाइपास) से मेकन आरयूबी तक सड़क का निर्माण कराने का रास्ता साफ हो गया है. इस एप्रोच रोड को बनाने के लिए मेकन से भी क्लीयरेंस मिल गया है. पथ निर्माण विभाग ने इसके निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है.

सितंबर अंत तक इसे फाइनल भी कर दिया जायेगा. कई सालों से इसे बनाने का प्रयास चल रहा था, इसके बनने से आगमन अब आसान हो जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने इसके अलावा डीएवी पुनदाग से डीएवी हेहल तक करीब पांच किमी रोड बनाने के लिए फिर से टेंडर जारी किया है. इसे फोरलेन बनाया जायेगा. इसके बनने से पुनदाग इलाके से इटकी रोड एनएच 23 आना आसान हो जायेगा.

Related Articles

Back to top button