BiharLead News

जातिगत जनगणना को लेकर राजद का प्रदर्शन, तेजस्वी ने बनाई दूरी

Patna: जाति आधारित जनगणना लागू करने की मांग को लेकर राजद ने पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर धरना दिया. मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने की मांग को लेकर आरजेडी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे लेकिन इस कार्यक्रम में आरजेडी का कोई बड़ा नेता इसमें शामिल नहीं हुआ. तेजस्वी और तेजप्रताप यादव ने धरना प्रदर्शन के इस कार्यक्रम से खुद को दूर रखा.

इसे भी पढ़ें :Ranchi News : नौकरी से हटाई गयीं नर्सें पहुंची सीएम आवास का घेराव करने, पुलिस ने रोका

राजद के किसी बड़े नेता के शामिल नहीं होने के कारण धरना प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं बन सका. पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय से विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह ने किया.


हालांकि राजद में यह कोई पहली घटना नहीं है जिसमें तेजस्वी यादव गायब रहे हैं. इससे पहले भी राजद ने प्रखंडों और जिला मुख्यालयों के घेराव की घोषणा की थी. लेकिन आंदोलन वाले दिन ही तेजस्वी सारे कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए. जिसका नतीजा यह हुआ कि कार्यकर्ताओं का उत्साह ठंडा पड़ गया. आज भी राजधानी पटना के सड़कों पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें :धनबाद: छात्रों की पिटाई के विरोध में सड़क पर उतरे ABVP कार्यकर्ता, लाठीचार्ज में दो घायल

Related Articles

Back to top button