
Patna : कोरोना संक्रमण की तेज दूसरी लहर से बिहार में रोज हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं. इनमें से कई लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहे हैं. ऐसी स्थिति में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक अच्छी पहल की है.
तेजस्वी ने पटना में अपने सरकारी आवास को कोरोना केयर सेंटर में बदल दिया है. उनका कहना है कि यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का सुविधा नि:शुल्क है. उन्होंने इस केंद्र को सेवाओं के लिए शामिल करने के लिए सरकार को पत्र भी लिखा है.
इसे भी पढ़ें :चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ पड़ा कमजोर, कई राज्यों में बारिश का अनुमान
Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav converts his government residence in Patna to COVID Care Centre. The facility is free of cost. He has also written to the government to include this centre for services. #COVID19 pic.twitter.com/oKDH24jUed
— ANI (@ANI) May 19, 2021
वहीं दूसरी तरफ बिहार में जब से गंगा नदी में शव मिले हैं तब से पटना में नदी से लाई गई मछली की बिक्री कम हुई
बिहार में जब से गंगा नदी में शव मिले हैं तब से पटना में नदी से लाई गई मछली की बिक्री कम हो गई है.
एक मछुआरे ने कहा, ”हमारा बहुत नुकसान हो रहा है. सरकार से मांग है कि मछली बेचने के लिए जो 2 घंटे का समय मिलता है उसे बढ़ाए. जब कोई मछली नहीं लेता है तो उसे वापस नदी में डाल देते हैं.”
इसे भी पढ़ें :इजराइल ने चीन के सरकारी चैनल पर यहूदी विरोधी होने का आरोप लगाया




