Crime NewsRanchi

ओरमांझी में वाहन ने युवक को कुचला, मौत

Ranchi : ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान के पास बुधवार को एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. ओरमांझी थाना प्रभारी ने बताया कि जिस वाहन से यह हादसा हुआ है, उसे ढूंढने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही वाहन का पता लगा लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- घर में ताला बंद कर दिल्ली, मुंबई गोवा जाइये आपके घर की सुरक्षा करेगी रांची पुलिस

गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा माह का बुधवार को दूसरा दिन है, लेकिन बीते 24 घंटे में राजधानी रांची में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है. मंगलवार को गोंदा थाना क्षेत्र के कांके डैम के पास सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी और दो अन्य नाबालिग लड़के जख्मी हो गये थे. घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया था. इन तीनों की उम्र 15 से 16 वर्ष बतायी जा रही है. ये तीनों बर्द्वान कंपाउंड से पतरातू जाने के लिए पांच ट्रैफिक पोस्ट से होते हुए गुजरा. बाइक चला रहे नाबालिग लड़के और बाइक पर सवार अन्य दो नाबालिगों ने हेलमेट भी नहीं पहना था. ये पांच ट्रैफिक पोस्ट से गुजरे, इसके बावजूद ट्रेफिक पुलिस ने इन्हें नहीं रोका.

इसे भी पढ़ें- फर्जी डिग्री मामले में हाईकोर्ट ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक

Related Articles

Back to top button