JharkhandRanchi

रिम्स डायरेक्टर ने ली डॉक्टरों की क्लास, दिये टिप्स

Ranchi : रिम्स में शनिवार को डायरेक्टर डॉ कामेश्वर प्रसाद ने डॉक्टरों की क्लास ली. रिसर्च, प्लानिंग एंड रिपोर्टिंग के तहत यह डॉक्टरों की 10वीं क्लास थी. न्यू ट्रामा सेंटर में आयोजित इस क्लास में सभी एचओडी, प्रोफेसर, एसोसिएटर प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व रेजिडेंट डॉक्टर शामिल हुए. डायरेक्टर प्रत्येक शनिवार सुबह 9 से 10 बजे तक डॉक्टरों को कुछ नयी चीजें बता रहे हैं. वहीं अबतक के अपने अनुभव भी सभी के साथ शेयर कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम, भारत को दिलाया पहला GOLD

डॉक्टरों को क्लिनिकल ट्रायल की भी जानकारी दी जा रही है जिससे मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सके. इसके बाद उन्होंने स्प्रिंगर द्वारा प्रकाशित एविडेंस बेस्ड मेडिसीन किताब सभी को दी.

जिसका मूल्यांकन जर्नल अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन ने किया है. पीआरओ डॉ डीके सिन्हा ने बताया कि यह क्लास मार्च महीने में शुरू हो गयी थी. लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण इसे दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया था. जुलाई में फिर से इसकी शुरुआत की गयी है. इस क्लास को लेकर डॉक्टर भी काफी उत्साहित हैं.

इसे भी पढ़ें :अनलॉक 5 में सिनेमाघर खुलने के आदेश के बाद भी बंद हैं पटना के सिनेमाघर, जानें कारण…

Related Articles

Back to top button