Sports

पलामू: ओलम्पिक क्रास कंट्री दौड़, एडलिन कुजूर व नीतीश दूबे प्रथम

Palamu : पलामू जिला ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा ओलम्पिक साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया. पुरुष वर्ग के लिए 6 किलोमीटर एवं महिला वर्ग के लिए  3 किलोमीटर की दौड़ हुई. दौड़ जीएलए कालेज के मैदान से प्रारंभ होकर पांकी रोड पोखराहा तक और पुनः जीएलए कालेज के मैदान तक हुई. दौड़ का शुभारंभ ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडेय एवं वरीय उपाध्याय राजेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. इस दौड़ में महिला, पुरुष के 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के अतिरिक्त क्रमशः 7 खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें- खूंटीः करीब 72 घंटे बाद रिहा हुए सांसद कड़िया मुंडा के आवास से अपहृत चार जवान

पलामू जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने समापन समारोह में कहा कि इस प्रकार सभी का सहयोग मिलता रहा तो अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक की तरह अधिक से अधिक खेलों का पलामू में भी आयोजन किया जाएगा. आयोजन में सदर थाना प्रभारी ममता कुमारी का काफी सराहनीय सहयोग रुक रहा.

पुरुष वर्ग : प्रथम नीतीश कुमार दूबे (पंडवा), द्वितीय देव प्रताप कुणाल (पांकी), तृतीय अखिलेश कुमार (पाटन), संतावना पुरस्कार कौशल किशोर, मो. नसीम, रविन कुमार तिवारी, प्रभात कुमार, कृष्ण पाल टोप्पो, दिलीप प्रजापति को मिला.

महिला वर्ग : प्रथम एडलिन कुजुर, (बीसीसी मिशन स्कूल अबादगंज), द्वितीय प्रीति कुमारी (जीएलए कालेज), तृतीय स्मिता कुमारी (गिरिवर स्कूल), संतावना पुरस्कार-शर्मिला कुमारी, सोनी कुमारी, उषा कुमारी, अर्चना कुमारी, आकांक्षा कुमारी वर्मा, अंजली सोरेंग को दिया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button