
Koderma : गुरुवार दिन के लगभग 11 बजे कोडरमा थाना अंतर्गत दिबोर घाटी में चावल लदा ट्रक का ब्रेक फेल हो गयी. जिसके बाद ट्रक ने टेम्पो और बोलेरो टक्कर मार दी. घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 7 लोग घायल हो गए. सभी मृतक और घायल टेम्पो पर सवार थे.
इसे भी पढ़ें : जिलाधिकारियों से बोले पीएम मोदी- गांवों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत
मृतक की पहचान भुनेश्वर भुईयां और गणेश भुईयां के रूप में हुई है. घटना में 7 अन्य लोग घायल हैं. जानकारी के अनुसार चावल लदा ट्रक वर्धमान से बिहार जा रहा था. इसी दौरान कोडरमा घाटी के पास अनियंत्रित होने के बाद टेंपो और बोलेरो के साथ ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि 7 लोग घायल हो गए. आनन-फानन में ग्रामीणों तथा 108 एम्बुलेंस के सहयोग से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया. जहां घायलों का इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें :IIM RANCHI : इंटिग्रेटेड मैनेजमेंट प्रोग्राम की 120 सीटों के लिए अब भी जारी है एडमिशन, SAT/IPMAT 2021 टेस्ट स्कोर जरूरी




