
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड समेत देश के कई राज्यों के डीएम के साथ वर्चुअल संबोधित किया. इसमें 54 जिलों के डीएम शामिल हुए. बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि हमें गांवों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. पीएम मोदी इन जिलों में कोरोना की स्थिति का हाल जाना. साथ ही संक्रमण रोकने के उपायों पर चर्चा की. इस बैठक में प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं.
गांवों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत
पीएम मोदी ने कहा कि महामारी जैसी आपदा के सामने सबसे ज्यादा अहमियत हमारी संवेदनशीलता और हमारे हौसले की ही होती है. पीएम मोदी ने जिला अधिकारियों से कहा कि इसी भावना से आपको जन जन तक पहुंचकर, जैसे काम आप कर रहे हैं उसे और अधिक ताकत और अधिक पैमाने पर करते ही रहना है. हमें गावों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें :IIM RANCHI : इंटिग्रेटेड मैनेजमेंट प्रोग्राम की 120 सीटों के लिए अब भी जारी है एडमिशन, SAT/IPMAT 2021 टेस्ट स्कोर जरूरी
प्रशासन की मौजूदगी से ग्रामीणों को साहस मिलता है
पीएम मोदी ने कहा कि प्रशासन की मौजूदगी से ग्रामीणों के अंदर साहस आ जाता है. यही वजह है कि कोरोना संकट के दौरान जिला अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गयी है.
इसे भी पढ़ें :तेजी से टीकाकरण नहीं किया गया, तो तीसरी लहर की आशंका है: एम विद्यासागर
बंगाल के 9 जिलों के डीएम शामिल
बैठक में पश्चिम बंगाल के साथ ही उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, ओड़िशा, केरल और हरियाणा के जिलाधिकारी भी मौजूद थे. इस मीटिंग में पश्चिम बंगाल के 9 जिलों के डीएम शामिल हुए. इनमें उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम बर्दवान, नादिया, बीरभूम और कोलकाता शामिल हैं. इससे पहले 18 मई को पीएम मोदी ने 9 राज्यों में 46 जिलाधिकारियों से बात की थी. इस मीटिंग में संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : कोविड सहायताः असर संस्था की तरफ से रांची प्रेस क्लब को डेढ़ लाख की मदद




