BiharLead News

BPSC पेपर लीक कांड में गिरफ्तार राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार को EOU ने लिया 3 दिन के रिमांड पर

Patna: बीपीएससी पेपर लीक कांड में गिरफ्तार राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार को इओयू ने पूछताछ के लिए तीन दिनों के रिमांड पर लिया है. बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में इओयू की टीम ने राहुल कुमार को गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया था. इस मामले में अब तक कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

राहुल कुमार इस पूरे प्रकरण में एक अहम कड़ी माना जा रहा है. अभ्यर्थी के रूप में वह स्वयं पीटी में शामिल हुआ था और उसके पास प्रश्नपत्र व उत्तर दोनों परीक्षा शुरू होने के पहले पहुंच चुका था. ऐसे में उसके माध्यम से यह पता चल जायेगा कि उसके पास ये दोनों कहां से या किस चैनल से आये. उसने एक बार 80 हजार रुपये पिंटू यादव के खाते में डाले थे और दूसरी बार एक लाख से ज्यादा राशि जमा की थी. इसका पूरा ट्रेल मिल गया है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 3 जिलों में चोरी छुपे हो रही है अफीम की खेती, ईओयू के रडार पर सभी

Related Articles

Back to top button