NEWS

रिटायर्ड नेवी अफसर मदन शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ली, कहा- गुंडागर्दी नहीं होने देंगे

Mumbai : रिटायर्ड नेवी अफसर मदन शर्मा ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है. मदन शर्मा वहीं व्यक्ति हैं जिनको व्हाटसअप पर उद्धव ठाकरे का कार्टून शेय़र करने पर शिवसैनिकों ने पिटाई कर दी थी. उनकी पिटाई का वीडियो वायरल हो गया था जिसके बाद लोगों ने शिवसैनिकों के इस कृत्य पर आक्रोश जताया था.

इसे भी पढ़ें : संसद LIVE: लोकसभा में बोले राजनाथ- चीन को जवाब देने के लिए हमारी सेना भी है तैयार

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

मदन शर्मा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद मदन शर्मा ने राज्यपाल को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. उन्होंने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. इसके बाद मदन शर्मा ने कहा कि मैं अब बीजेपी, आरएसएस से जुड़ गया हूं. हम कोई गुंडागर्दी नहीं होने देंगे.

इसे भी पढें : गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, 24 घंटे में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सैनिक संस्थान ने घटना पर विरोध जताया

इस घटना पर राष्ट्रीय सैनिक संस्थान ने भी विरोध जताया है. संस्थान के मुंबई इकाई के अध्यक्ष पंजाबराव लक्ष्मण मुधाने ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे माफी नहीं मांगते हैं, तो 3 दिन में सभी रिटायर आर्मी अफसर आजाद मैदान में इकट्ठा होंगे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कार्टून सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड करने को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा के साथ लोखंडवाला परिसर में उनके निवास के बाहर मारपीट की गई थी. शिवसैनिकों ने उन्हें बातचीत करने के लिए बुलाया था पर इसके बाद उनके साथ मारपीट की गयी.

 आरोपियों को मिली जमानत

इस घटना के बाद मदन शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज की. शिकायत के बाद समता नगर पुलिस ने चार आरोपियों  शिवसेना प्रमुख प्रधान कमलेश कदम और उनके साथी संजय मंजरे, राकेश बेलवेकर और प्रताप सोंड को गिरफ्तार किया था. हालांकि, आरोपियों को जल्दी ही जमानत भी मिल गयी थी.

इसे भी पढ़ें : चीन को एक और मात, भारत बना यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन का सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button