JharkhandLead NewsRanchi

मनमाने तरीके से संविदा पर रखा था रिटायर लिपिक को, काम भी मनमाना करवाया, अब फंसे अफसर

Ranchi : सामान्य शाखा गोड्डा एवं प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोड्डा विवेक कुमार सुमन पर विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला लिया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है. जांच संचालन पदाधिकारी सेवानिवृत आइएएस अधिकारी अरविंद  कुमार को नियुक्त किया गया है. इनके विरूद्ध वित्त विभाग के आदेश संख्या 1234, दिनांकर 28 अप्रैल 2016 का गलत व्याख्या कर मदन मोहन मिश्रा सेवानिवृत लिपिक को संविदा के आधार पर एक नवंबर 2019 से 31 अक्टूबर 2020 तक जिला सामान्य शाखा गोड्डा एवं जिला लेखा शाखा गोड्डा के प्रधान लिपिक के पद पर नियुक्त कराने, लिपिक मिश्रा से मनमाफिक काम करवाने, उनके सहयोग से दूसरे राज्य के व्यक्तियों को शस्त्र अनुज्ञप्ति निर्गत करने, खुद आवेदक बनकर शस्त्र का अनुमति प्राप्त करने एवं वाहन मालिक का प्राधिकार शपथ पत्र पर हस्ताक्षर नहीं रहने तथा दिए गये ए.एफ वाहन का निबंधन प्राप्त नहीं रहने के बावजूद भी इनके द्वारा तकनीकी निविदा नहीं अस्वीकृत करने का आरोप है. पूरे मामले पर उपाययुक्त गोड्डा ने पांच मई 2022 को आरोप पत्र भेजा था. पूरे मामले की जांच हुई और यह प्रथमदृष्टया प्रमाणित पाया गया है. ऐसे में सरकार ने उक्त अधिकारी पर विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है, साथ ही उन्हें 15 दिनों के अंदर लिखित बचाव बयान समर्पित करने को कहा है. पूरे मामले की सुनवाई के बाद आगे की कार्यवाही होगी.

इसे भी पढ़ें – मनरेगा: एसटी-एससी व अन्य वर्ग के मजदूरों के बकाया भुगतान का रास्ता साफ, इतनी मिली राशि

Related Articles

Back to top button