
Ranchi : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से चलाये जाने वाले विद्यालयों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. विभाग की ओर से चलाये जाने वाले विद्यालयों में आवासीय उच्च विद्यालय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के साथ आश्रम विद्यालय हैं और इनके क्लास 6 से लेकर आठ तक में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं इन विद्यालयों में किस कक्षा में कितनी सीटें हैं, इसका भी ब्यौरा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – #2020NewYear में लोगों की जेब पर पड़ेगा असर, रसोई गैस सिलेंडर 19 रुपये महंगा, ATF का भी बढ़ा दाम
प्रवेश परीक्षा के बाद होगा नामांकन
विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन स्कूलों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा लिया जायेगा. प्रवेश परीक्षा के बाद तैयार मेधा सूची के आधार पर ही नामांकन दिया जायेगा. नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हे चुकी है.
31 जनवरी 2020 तक आवेदन किया जा सकता है. प्रवेश परीक्षा 08 मार्च 2020 को ली जायेगी. जबकि जारी परिणाम और मेधा सूची में आने वाले स्टूडेंट्स 25 अप्रैल 2020 तक नामांकन ले सकते हैं. इसके बाद जिन चयनीत उम्मीदवारों के नाम प्रतीक्षा सूची यानी वेटिंग लिस्ट में रहेंगे, वे 30 अप्रैल 2020 तक नामांकन ले सकेंगे.
इसे भी पढ़ें – #Rail का सफर भी हुआ महंगा, 1 जनवरी से किराये में प्रति किलोमीटर 1 से चार पैसे की बढ़ोतरी
एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के छात्र ही ले सकेंगे एडमिशन
इन स्कूलों में नामांकन केवल उन्हीं विद्यार्थियों का होगा, जो एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी से आते हैं. और जो छात्र गरीबी रेखा से नीचे के होंगे. राज्य के सरकारी स्कूलों के क्लास 5, 6 और 7 में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ही क्लास 6, 7 और 8 में नामांकन के लिए एप्लीकेशन दे सकते हैं.
वहीं क्लास 6 में नामांकन के लिए उम्मीदवार की उम्र 12 साल, क्लास 7 में नामांकन के लिए 13 साल और क्लास 8 में नामांकन के लिए 14 साल होना चाहिए.
एडमिशन के लिए राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा ली जायेगी. जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जायेंगे. तीनों श्रेणी के स्कूलों में उपलब्ध कुल सीटों में 25 फीसदी सीट अति कमजोर जनजाति समूह के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहेगी.
चयन के बाद यहां नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क भोजन, ड्रेस, किताब-कॉपी के अलावा चिकित्सा की सुविधा भी दी जाती है.
इसे भी पढ़ें – नये मोटर वाहन कानून लागू होने के तीन माह बाद विभाग ने पूरा किया सॉफ्टवेयर अपडेशन वर्क




