Crime NewsJharkhandLatehar

लातेहार: पानी टंकी की सेटरिंग गिरने से तीन मजदूरों की मौत

Latehar: लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के मेराम गांव में बन रही पानी टंकी में शनिवार हादसा हो गया. पानी टंकी के सबसे ऊंचाई वाले हिस्से लगभग 60 फीट से गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. निर्माण के दौरान टंकी सेटरिंग गिरने से हादसा हुआ. मृतक मजदूरों में धनबाद जिले के बलियापुर निवासी नूर हुसैन (26वर्ष), मनीर अंसारी (42वर्ष) व फूंका हेम्ब्रम (30वर्ष) शामिल है. निर्माण के दौरान सेफ्टी का कोई ख्याल नहीं रखा गया था, जिससे हादसा हुआ.

मामले की जानकारी मिलते ही लातेहार के डीसी अबु इमरान सदर अस्पताल पहुंचे. मजदूरों से घटना की जानकारी ली और मृतकों के शवों को घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें :कोरोना काल में अनाथ हुए मासूमों की मदद को शुरू हुई पहल, PM Care for Children Scheme से मिलेगा सहारा

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. साथी मजदूरों का बयान दर्ज किया है. शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के पास संर्पक कर भेजने की तैयारी की जा रही है.

मजदूर मोहम्मद जाकिर अंसारी ने बताया कि हमलोग पानी टंकी की सीढ़ी चढ़ा रहे थे. अचानक सीढ़ी के साथ मजदूर 60 फीट नीचे गिर गए. सभी तीनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए महुआडांड़ अस्पताल लाया गया.

इसे भी पढ़ें :स्वतंत्रता दिवसः मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दुमका में राज्यपाल फहरायेंगे झंडा

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

समाचार लिखे जाने तक मजदूरों का शव लातेहार सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पड़ा हुआ था. मजदूरों का कहना है कि 60 फीट की उंचाई पर काम करने के दौरान भी सेफ्टी का कोई ख्याल नहीं रखा गया था. नतीजा हादसा होने के कारण उनके साथी बच नहीं सके. थोड़े से पैसे बचाने के ख्याल ने तीन मजदूरों की जान ले ली.

इसे भी पढ़ें :World Youth Championships: भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में रचा इतिहास, 3 गोल्ड जीते

Related Articles

Back to top button