JharkhandRanchi

सांसद फंड की लंबित योजनाओं की मांगी गयी रिपोर्ट

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग ने सांसद फंड से किए गये कार्यों की विवरणी मांगी है. अब तक कितनी राशि खर्च की गयी, कितनी पड़ी हुई है इसका भी डिटेल मांगा गया है. इसके अलावा सांसद फंड से ली गयी वैसी योजनाएं जो पूरी नहीं हुई है या लंबित है इसकी सूची भी जिलों से मांगी गयी है.

सांसद फंड योजना से संबंधित 17वें लोकसभा के 14वें प्रतिवेदन के द्वारा प्राक्कलन समिति के अवलोकन अनुशंसा के अनुपालन में 14वें, 15वें एवं 16वें लोकसभा के दौरान एमपी लैड्स योजना तथा अनस्पैंट अमाउंट, रद परियोजना, लंबित योजना, रिटर्न फंड से संबंधित कृत कार्रवाई प्रतिवेदन की मांग की गयी है. ग्रामीण विकास विभाग ने सरायकेला-खरसावां सहित अन्य जिलों से इस प्रतिवेदन की मांग की गयी है.

Related Articles

Back to top button