NEWS

नेशनल जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में झारखंड, पंजाब को किया परास्त

Ranchi: सिमडेगा में खेली जा रही 11वीं नेशनल जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में मंगलवार का दिन झारखंड के लिए मंगलमय रहा. झारखंड की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपने हुनर का लोहा मनवाया. मेजबान झारखंड ने पहले क्वार्टर फाइनल मैच में मेहमान टीम पंजाब को 6-2 से हरा दिया. इस शानदार जीत के साथ ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. हॉकी झारखंड के प्रमुख भोलानाथ सिंह समेत तमाम खेल प्रेमियों ने झारखंड के प्रदर्शन पर खुशी जताई है. कहा कि टीम फाइनल तक जाकर वहाँ भी चैंपियन बन सकती है.

इसे भी पढ़ेंःउपायुक्त भजंत्री के निर्देश पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ एक दिन में चार थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज

29 अक्टूबर को फाइनल

मंगलवार को कुल चार क्वार्टर फाइनल मैच तय था  पहले मैच में झारखंड ने पंजाब को हरा दिया है. इसके अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. यूपी और महाराष्ट्र के बीच होने वाले मैच से चौथी टीम का  सेलेक्शन हो जायेगा. झारखंड सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. 29 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाना है.

Related Articles

Back to top button