JharkhandRanchi

प्रेम प्रसंग में रुकावट बन रही पत्नी की हत्या मामले में पति को उम्र कैद

Ranchi: प्रेम प्रसंग में रुकावट बन रही पत्नी की हत्या करने के दोषी पति ललित सिंह पूर्ति को अपर न्याययुक्त एमसी झा की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. साथ ही उसपर 10,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी  होगी. हत्या की यह घटना गोंदा थाना क्षेत्र में 7 मार्च 2019 की है. आरोपी पति का किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग था.

इसे भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने कहा- टीआईपी आयोजित करने में देरी होना टीआईपी के साथ-साथ प्रत्यक्ष गवाहों के साक्ष्य को खारिज करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं हो सकता है

जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. 7 मार्च 2019 को दोनों पति – पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या गैस सिलेंडर से सिर पर मारकर कर दिया था. जिसकी सूचना सुबह साढ़े 5 बजे आरोपी और मृतक के बेटे को मिली थी. जिसके बाद मामले को लेकर गोंदा थाना में प्राथमिकी कराया गया था. गिरफ्तारी के बाद से आरोपी जेल में बंद है. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने  7 गवाह पेश किया था. जबकि बचाव पक्ष की ओर से 2 गवाह पेश किए गए थे.

Related Articles

Back to top button