Dhanbad

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर वायुसेना के 3 हेलिकॉप्टर के लैंडिंग का हुआ रिहर्सल

Dhanbad: धनबाद के बरवाअड्डा स्थित हवाई अड्डे पर शुक्रवार को भारतीय वायु सेवा के तीन हेलीकॉप्टर का एयरपोर्ट सेफ्टी लाइजन (ए.एस.एल.) के मानकों के तहत लैंडिंग का रिहर्सल हुआ. इसकी जानकारी देते हुए डीसीएलआर सतीश चंद्रा ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ रविवार 10 दिसंबर को आईआईटी आईएसएम के 43 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे. उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर डीसी वरुण रंजन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने शुक्रवार को धनबाद हवाई अड्डे पर विंग कमांडर कैप्टन नंबर 1 एम. पालीवाल के नेतृत्व में एयरपोर्ट सेफ्टी लाइजन (हवाईअड्डा सुरक्षा संपर्क) के मानकों के तहत भारतीय वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर का हवाई अड्डे पर लैंडिंग का रिहर्सल किया. इसके बाद जिला प्रशासन ने वायु सेना के अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे के सभाकक्ष में बैठक की. बैठक में हवाई अड्डे की सुरक्षा, हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग, पार्किंग, चिकित्सकों की टीम, एंबुलेंस एवं टेक ऑफ इत्यादि को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

Helicopter
वहीं भारतीय वायुसेना के अक्षीत शर्मा के साथ चार सदस्यीय टीम आज से उपराष्ट्रपति के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक धनबाद में ही मौजूद रहेंगी. टीम प्रतिदिन हवाई अड्डे में सिक्योरिटी चेक, स्कैनिंग तथा अन्य सुरक्षा मानकों के तहत अपना कार्य करेगी.
मौके पर डीसीएलआर सतीश चंद्रा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) कमलाकांत गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, एयरपोर्ट डेस्क ऑफिसर मिक्की सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button