HEALTH

आंत की सेहत का रखना है ख्याल तो पीये रेड वाइन, इसे पीने के हैं कई फायदे

NW Desk : जो लोग रेड वाइन का सेवन करते हैं उनके खराब कौलेस्ट्रॉल और मोटापे के स्तर में कमी आती है. साथ ही आंत में माइक्रोबायोटा की विविधता बढ़ जाती है. एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है.

रेड वाइन का सेवन करने वालों की आंत में माइक्रोबायोम अधिक विविध

आंत में खराब बैक्टेरिया के मुक्बले अच्छे बैक्टेरिया के असंतुलन से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. जिसमें रोध-प्रतिरोधक क्षमता में कमी, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ जाना, वजन का बढ़ना जैसी परेशानियां शामिल हैं. आंत के माइक्रोबायोम में बैक्टेरिया के विभिन्न प्रजातियों की उच्च संख्या को स्वस्थ आंत का प्रतीक माना जाता है.

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पत्रिका में छपी एक रिसर्च के मुताबिक रिसर्चर्स की एक टीम ने आंत के माइक्रोबायोम पर बीयर, साइडर, रेड वाइन, व्हाइट वाइन और स्पिरिस्ट के प्रभावों का पता लगाया. जिसके बाद उन्होंने पाया कि जो लोग रेड वाइन का सेवन करते हैं उनकी आंत में माइक्रोबायोम अधिक विविध है.

रेड वाइन में मौजूद पॉलीफिनोल्स है फायदेमंद

उनके अनुसार ऐसा शायद इसलिए क्योंकि रेड वाइन में अधिक मात्रा में पॉलीफिनोल्स मौजूद है. पॉलीफिनोल्स एक ऐसा केमिकल है जो कई तरह के फलों और सब्जियों में पायी जाती है. इस केमिकल में एंटीऑक्सीडेंट्स सहित कई सारे लाभदायक तत्व होते हैं. जो कि हमारी आंत के माइक्रोब्स के लिए ईंधन का काम करती है.

 

Related Articles

Back to top button