
Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी), कोलकाता द्वारा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी एवं मेडिकल ऑफिसर/ असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए निकल गए विज्ञापन के आलोक में नियुक्ति प्रक्रिया पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. कोर्ट ने मामले में केंद्र सरकार को 3 सप्ताह में पूरक शपथ पर दाखिल करने के लिए अंतिम मौका दिया है. अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी, तब तक नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक रहेगी. मामले को लेकर भूपेंद्र सिंह की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. दरअसल, डीवीसी, कोलकाता ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग (फाइनेंस) के 7 पदों और मेडिकल ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर ( हेल्थ सर्विसेज) के 21 पद लिए 18 जुलाई 2024 को विज्ञापन संख्या PLR /Fin & Mo/ 2024/07/04 निकाला था. 7 अगस्त तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. प्रार्थी का कहना था कि उसका चयन पूर्व में एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग (फाइनेंस) के पद पर हुआ था. मेरिट लिस्ट में वह द्वितीय नंबर पर था. लेकिन उसका अंतिम रूप से चयन यह कहते हुए नहीं किया गया कि उसपर विभागीय कार्रवाई चल रही है. जिसको लेकर प्रार्थी की ओर से हाई कोर्ट भी याचिका दाखिल की गई है.
इसे भी पढ़ें: अधिवक्ता गोपाल कृष्ण हत्या मामले में HC ने लिया स्वत: संज्ञान, डीजीपी-एसएसपी हुए हाजिर




