
Ranchi : कोरोना महामारी से लड़ाई में अब झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ भी उतर आया है. संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें 35 लाख का चेक सौंपा. यह सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गयी है. झासा के पदाधिकारियों द्वारा किये इस सामाजिक पहल की मुख्यमंत्री ने सराहना की.
उन्होंने कहा कि इस सामाजिक पहल के लिए संघ से जुड़े सभी लोग वे धन्यवाद देते है. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष राम कुमार सिन्हा, महासचिव यतींद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष पवन कुमार, प्रताप किचिंगिया, अविनाश कुमार, सुधीर रंजन एवं अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ेंः प्रवासी मजदूरों की परेशानियों की अनदेखी का मामला अंतरराष्ट्रीय फलक पर बन रहा है गंभीर मुद्दा
संकट की घड़ी में बढ़-चढ़कर सामाजिक दायित्व निभा रहे है सदस्य
अध्यक्ष राम कुमार सिन्हा ने कहा कि पहले ही विभिन्न जिलों के डीसी से मुलाकात कर भी संघ ने आपदा राहत कोष में सहायता राशि दान दी है. आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर 35 लाख का चेक सौंपा गया.
यह राशि राज्य में कोरोना महामारी से बचाव, नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए दिया गया है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस घड़ी में संघ के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर अपना सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः कोरोना संकट से उबरने में मिलेगी राहत, सिमडेगा में झालसा ने शुरू की मानवता, कर्तव्य और श्रमेव वंदते योजना
रांची और पूर्वी सिंहभूम डीसी को दो मामलों में दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने एक निर्देश में रांची डीसी को बुढ़मू की तीन बच्चियों को हर सम्भव सरकारी योजनाओं की मदद देने की बात की है. बता दें कि मुख्यमंत्री से वीडियो साझा कर बताया गया था कि बुढ़मू की तीन बेटियों की मां का निधन इलाज के अभाव में हो गया है. अब ये बच्चियां घर के लिए चुआं से पानी लेकर आ रहीं हैं.
इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. वहीं एक मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के डीसी को ऋतिक यादव को मुख्यमंत्री गम्भीर रोग उपचार योजना के तहत मदद करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी थी कि बोकारो के गोमिया प्रखंड स्थित ग्राम महली बांध निवासी कृष्णा यादव के पुत्र ऋतिक कुमार यादव कैंसर से पीड़ित है.
उसका इलाज जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल मे हो रहा है. स्थिति गंभीर है. कृष्णा यादव गरीब हैं. उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है.




