JharkhandRanchi

रविन्द्र सिंह बने झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष

Ranchi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविन्द्र सिंह को झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद का अध्यक्ष बनाया गया है. कृषि विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी के हस्ताक्षर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है. गौरतलब है कि सरकार गठन के साढ़े तीन साल के बाद बोर्ड निगमों का गठन शुरू हो गया है. पहले चरण में कांग्रेस कोटे के बोर्ड निगमों का गठन किया जा रहा है. कुछ दिन पहले आवास बोर्ड और हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का गठन किया गया था. इसके भी अध्यक्ष कांग्रेस नेता को बनाया गया है. मालूम हो कि रविन्द्र सिंह लंबे अरसे से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं. प्रदेश संगठन में कई पदों पर रहे हैं. पार्टी ने जब जब इन्हें जो जिम्मेवारी दी है उसका बखूबी निर्वहन किया है. कहा जा सकता है कि कांग्रेस ने एक समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान दिया है.

इसे भी पढ़ें: वसुंधरा के बयान पर भाजपा और झामुमो आमने-सामने, सुप्रियो ने कहा- झारखंड में भ्रम फैला रही है वसुंधरा

 

Related Articles

Back to top button