
Mumbai : भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना वनडे कप्तान बदल दिया है. साल 2023 के वनडे विश्व कप की तैयारी को देखते हुए टी20 फॉर्मेट के बाद वनडे में भी रोहित शर्मा को कप्तानी दे दी गई है. 4-5 साल से वनडे कप्तानी कर रहे विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को नया कप्तान बना दिया गया है.
विराट कोहली से छिन ली वनडे कप्तानी
विराट कोहली ने पिछले ही महीनें टी20 विश्व कप के खत्म होने के साथ ही भारत की टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद विराट कोहली ने टेस्ट और वनडे में कप्तानी जारी रखने का फैसला किया था.
उससे तो माना जा रहा था कि कोहली वनडे में कप्तान बने रहेंगे, लेकिन इसके बाद बीसीसीआई में ही मांग उठने लगी कि दोनों ही फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान रखना चाहिए. जिसके बाद बीसीसीआई ने कोहली के ना चाहते हुए भी उन्हें कप्तानी से हटा दिया.
इसे भी पढ़ें:पटना हाइकोर्ट ने सीतामढ़ी डीएम को 15 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होने का दिया आदेश
क्या कहा रवि शास्त्री ने
विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाने के बाद से अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिसमें कोहली की कप्तानी में सबसे ज्यादा काम करने वाले पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अपनी बात रखी है.
रवि शास्त्री और विराट कोहली की जुगलबंदी के खास चर्चा रही है, लेकिन यहां पर तो रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की. शास्त्री ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाने के फैसला सही करार देते हुए इसका समर्थन किया है.
इसे भी पढ़ें:ये है तेजस्वी यादव की दुल्हनिया, एयर होस्टेस एलेक्सिस से रिश्ते पर खुश नहीं थे लालू प्रसाद
रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा को बताया सही कप्तान
रवि शास्त्री ने द वीक को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा हमेशा टीम के हित के बारे में सोचते हैं, वो वही करते हैं जो टीम की डिमांड होती है. ‘रोहित शर्मा हमेशा वही करते हैं जो टीम के लिए बेस्ट होता है. वो टीम के हर एक खिलाड़ी का पूरा फायदा उठाते हैं.
रोहित और विराट कोहली वनडे और टेस्ट दोनों के महान खिलाड़ी हैं. इस टीम के पास बेहतरीन तेज गेंदबाजी अटैक है जिसने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराया.’
इसे भी पढ़ें:लापरवाही : मृतक को भी लग गई कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज, 3 महीने पहले हुई थी महिला की मौत, आया मैसेज




