NationalTODAY'S NW TOP NEWS

#RautExposedIndiraGandhi: राउत का दावा- गैंगस्टर करीम लाला से मिली थीं इंदिरा गांधी

Pune: शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मुंबई में पुराने डॉन करीम लाला से मिली थीं. उनके बयान ने सियासत में हलचल ला दी है.

राउत ने लोकमत मीडिया समूह के पुरस्कार समारोह के दौरान एक इंटरव्यू में यह दावा किया. बता दें कि करीम लाला, मस्तान मिर्जा उर्फ हाजी मस्तान और वरदराजन मुदलियार मुंबई के शीर्ष माफिया सरगनाओं में थे जो 1960 से लेकर अस्सी के दशक तक सक्रिय रहे.

इसे भी पढ़ेंः#Odisha के कटक में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक की आठ बोगियां, 20 घायल

‘अंडरवर्ल्ड तय करता था कौन होगा पुलिस कमीश्नर’

शिवसेना नेता राउत ने कहा, ‘वे (अंडरवर्ल्ड) तय करते थे कि मुंबई का पुलिस आयुक्त कौन बनेगा, मंत्रालय (सचिवालय) में कौन बैठेगा. उन्होंने दावा किया कि हाजी मस्तान के मंत्रालय में आने पर पूरा मंत्रालय उसे देखने के लिए नीचे आ जाता था. इंदिरा गांधी पाइधोनी (दक्षिण मुंबई में) में करीम लाला से मिलने आती थीं.

फाइल फोटो

राउत की पार्टी ने पिछले साल महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनायी है.

राउत ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड के दिनों को याद करते हुए कहा कि दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और शरद शेट्टी जैसे गैंगस्टर महानगर और आस-पास के क्षेत्रों पर नियंत्रण रखते थे.

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘वे अंडरवर्ल्ड के दिन थे. बाद में, हर कोई (डॉन) देश छोड़कर भाग गया. अब ऐसा कुछ नहीं है.’

राउत ने दावा किया कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम सहित कई गैंगस्टरों की तस्वीरें खींची. शिवसेना नेता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने एक बार दाऊद इब्राहिम को फटकार लगाई थी.

इधर संपर्क करने पर राज्य कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह इंदिरा गांधी के बारे में राउत की वास्तविक टिप्पणियां पढ़ने के बाद ही टिप्पणी करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः#NewsWingImpact: BSL ने 42 प्राइवेट स्वास्थ्य संस्थानों को बंद करने का दिया आदेश

‘शाह को स्वीकार करना चाहिए कि भारत में लोकतंत्र है’

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कट्टर राष्ट्रवादी हैं, लेकिन उन्हें यह तथ्य समझना चाहिए कि देश में लोकतंत्र है.

लोगों के साथ इंटरव्यू के दौरान उनसे कुछ लोकप्रिय नेताओं के गुण बताने और उन्हें कुछ सलाह देने को कहा गया था.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में राउत ने कहा कि वह बहुत मेहनती व्यक्ति हैं. ‘मेरे पास उनको सलाह देने का अधिकार नहीं है. वह प्रधानमंत्री हैं.’

बेहद रहस्यमयी अंदाज मे राउत ने कहा, ‘लेकिन पत्रकार होने के नाते मैं कहूंगा कि उन्हें अपने साथ काम करने वालों के बीच क्या चल रहा है, इसकी खबर रखनी चाहिए.’

जब शाह की बारी आयी तो शिवसेना नेता ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष कट्टर राष्ट्रवादी हैं और अनुच्छेद 370 हटाने जैसे उनके कुछ फैसले स्वागत योग्य हैं.
उन्होंने कहा, ‘लेकिन कुछ मामलों में उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि देश में लोकतंत्र है और उन्हें विपक्ष के विचारों को समझना चाहिए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राउत ने कहा, ‘वह दिल के अच्छे हैं लेकिन उन्हें कम से कम 15 घंटे पार्टी कार्यालय में गुजारने चाहिए.’

इसे भी पढ़ेंःपलामू: मारपीट में शामिल ग्रामीणों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े चिकित्सक, स्वास्थ्य सेवा ठप करने की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button