
Ranchi : रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया फुटकलटोली और गायत्री नगर में मंगलवार की रात दो गुटों के बीत झड़प हो गयी. चोरी करने की घटना को लेकर मारपीट हुई. मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने पथराव किया और वाहनों में आग लगा दी.
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई और वह घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद मामले को शांत कराया गया. पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. पुलिस उपद्रवियों पर नजर रख रही है. वहीं इस घटना में एक दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए हैं. जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया.
इसे भी पढ़ें- 12वीं में फेल हुई छात्रा, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार कुछ लोग मंगलवार रात गायत्रीनगर मोहल्ले में गए थे. उसी दौरान वहां के स्थानीय लोगों ने उन युवकों पर समरसेवल व पाइप की चोरी का आरोप लगाया और उनके साथ मारपीट की.
सभी युवक किसी तरह वहां से भागकर अपने मोहल्ले आए और लोगों को घटना के बारे में बताया. इसके बाद वहां के सभी लोग जुटकर गायत्रीनगर पहुंचे और फिर से झड़प शुरू हो गयी. उपद्रवियों ने एक घर में तोड़-फोड़ की. जबकि एक ऑटो को जला दिया. इसके बाद स्थिति बिगड़ गई.
इसे भी पढ़ें- आरएमएसडब्ल्यू को हटाने का निगम का एक और प्रयास, टर्मिनेट करने का सरकार को भेजा प्रस्ताव
दोनों ओर से हुई थी पत्थरबाजी
झड़प में दोनों गुटों की ओर से पत्थरबाजी की गई. उपद्रवियों ने मौके का फायदा उठाकर घर में तोड़फोड़ की साथ ही एक ऑटो को आग के हवाले कर दिया. झड़प की सूचना रातू थाना प्रभारी मनोज कुमार राय को हुई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया.
किसी तरह की कोई अनहोनी न हो इसे ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस अधिकारी वहां कैंप कर रहे हैं. वहीं जिला बल के अलावा जैप और सैप की कंपनी भी लगाई गई है.




