
Ranchi : परीक्षा में कम नंबर आने या फिर फेन होने पर विद्यार्थी अक्सर अपना आत्मविश्वास खो देते हैं. जिसकी वजह से वो आत्महत्या जैसी गलती कर बैठते हैं. फिलहाल परीक्षा के रिजल्ट आ रहे हैं. इसमें कोई पास हो रहा तो कोई फेल. पास होने वाले बच्चे अपने भविष्य के सपने सजा रहे हैं. तो वहीं फेल होने वाले बच्चे अपने भविष्य के बारे में ना सोचकर खुद की जान तक दे दे रहे हैं. इन दिनों कई छात्रों के द्वारा आत्महत्या करने की खबर आ रही है.
पिछले शुक्रवार को परीक्षा में कम नंबर आने परहरमू रोड स्थित रिलायंस ट्रेंड्स की बिल्डिंग से कूदकर एक छात्रा ने अपनी जान दे दी थी. इस घटना को एक सप्ताह भी नहीं हुआ है कि फिर से आज एक छात्रा ने इंटर एकाउंट्स में दो नंबर कम आने के कारण फेल होने पर खुदकुशी कर ली. युवती का नाम खुशबू कुमारी बताया जा रहा है. छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. छात्रा नामकुम थाना क्षेत्र के समलोग नयाटोला की रहने वाले दामोदर साहू की बेटी है.
इसे भी पढ़ें- रातू : दो गुटों के बीच झड़प, उपद्रवियों पर नजर रख रही पुलिस
स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी घटना की सूचना
खुशबू 12वीं की परीक्षा में फेल हो गयी थी. वह कॉमर्स की छात्रा थी. उसे अकॉउंट में दो नंबर कम मिले थे और वह फेल कर गयी थी. इसी वजह से वह काफी तनाव में रहने लगी थी. परिजनों ने उसे डाक्टर से दिखाया. जिसपर डाक्टर ने खुशबू को सुबह-सुबह टहलने की सलाह दी थी.
खुशबू रोज सुबह टहलने के लिए घर से निकलती थी. रोज की तरह आज भी वह घर से टहलने के लिए सुबह चार बजे निकली थी. लेकिन उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. सुबह घटना की जानकारी आस पास के लोगों ने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. घटना केतारी बागान रेलवे फाटक के नजदीक हुई. नामकुम थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोर्स्टमाटम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ें- ममता बनर्जी तस्वीर मामला : BJP कार्यकर्ता को कोर्ट ने दी जमानत, कहा- मांगे माफी
परीक्षा में कम नंबर आने की वजह से हुई आत्महत्या की घटना
8 मई को गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पोढ़ोटोली निवासी ललकू सिंह की 16 वर्षीय बेटी शनियारो कुमारी ने शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों के अनुसार मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर उसने आत्महत्या की थी.
10 मई को रांची के हरमू इलाके में अदिति नाम की एक छात्रा ने मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स से कूदकर जान दे दी. छात्रा को 12वीं की परीक्षा में कम नंबर आए थे. इसको लेकर पिता ने उसे डांटा था. इसी से नाराज होकर छात्रा घर से भागकर मॉल पहुंची और छत से छलांग लगा दी थी.
15 मई को नामकुम थाना क्षेत्र में केतारी बगान रेलवे फाटक के समीप 12वीं में फेल होने पर खुशबू कुमारी नाम की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.




