National

राशिद अल्वी के चुनाव लड़ने से इनकार के बाद कांग्रेस ने सचिन चौधरी को दिया अमरोहा से टिकट

New Delhi: उत्तर प्रदेश के अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी को टिकट दिया. लेकिन पार्टी को झटका देते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. इसके पीछे उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है. राशिद अल्वी के मना करने के बाद कांग्रेस ने सचिन चौधरी को टिकट दिया है.

इसे भी पढ़ेंः आप से गठबंधन पर दिल्ली कांग्रेस में दो फाड़, राहुल गांधी पर छोड़ा अंतिम फैसला

निजी कारणों से चुनाव लड़ने से इनकार

राशिद अल्वी ने ‘निजी समस्याओं’ का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और इस बारे में उन्होंने पार्टी आलाकमान को सूचित कर दिया है.

पीटीआई से कहा, ‘मेरी कुछ निजी समस्याएं हैं जिनकी वजह से मैं चुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं.’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपने फैसले के बारे में कांग्रेस आलाकमान को सूचित कर दिया है तो उन्होंने कहा, ‘मैंने सूचित कर दिया है.’

गौरतलब है कि अमरोहा से हाल ही में अल्वी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था. इस सीट से हाल ही में जद(एस) से बसपा में शामिल हुए कुंवर दानिश अली भी चुनाव लड़ रहे हैं. अल्वी पहले इस सीट से बसपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे.

इसे भी पढ़ेंःराजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा पहुंची सीएम आवास, बीजेपी में होंगी शामिल, राजद के सुभाष यादव भड़के

अल्वी के इनकार के बाद सचिन चौधरी को टिकट

इधर राशिद अल्वी के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद कांग्रेस ने अब सचिन चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है.

लेकिन सूत्रों के अनुसार वह टिकट मिलने पर देरी के चलते पार्टी नेतृत्व से नाराज थे. अब सचिन चौधरी को कांग्रेस ने अमरोहा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

इसे भी पढ़ेंःजनता तय करे, उन्हें आतंकियों को ‘जी’ और ‘साहब’ बोलने वाला चाहिए या सेना के पराक्रम को सराहने वालाः…

Related Articles

Back to top button