
Kandra : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में बहन के घर जा रही एक 21 वर्षीय युवती को डरा-धमका कर रास्ते में दुष्कर्म करने की घटना घटी. उस वक्त युवती रपचा पंचायत अंतर्गत मुर्गागूटू अपने बहन के घर जा रही थी. तभी रास्ते में युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. हालांकि मामला थाना पहुंचते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने मामले के आरोपी मुसरी कुदर गांव निवासी शंकर महतो और पुनित महतो को घटना के 24 घंटे के अंदर धर-दबोचा है. उन पर युवती से डरा-धमका कर दुष्कर्म करने के अलावा जान मारने की धमकी देने का भी आरोप है. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना दोष स्वीकार किया है. उन दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
जाहेरगढ़ समिति के प्रयास से हुआ था मामला दर्ज
घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने गम्हरिया के टायो स्थित जाहेरगढ़ समिति के समक्ष न्याय की गुहार लगाई गई थी. उसके बाद समिति से जुड़े लोगों ने गम्हरिया थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया. फिर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तेजी से आगे की कार्रवाई की.
इसे भी पढ़ें-Jamshedpur : दो दिन बाद मानगो के घाट में मिला सोनारी में डूबे प्रिंस का शव, परिजनों में पसरा मातम




