BiharNEWS

सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली में रेप का केस दर्ज, चिराग पासवान पर भी आरोप

Patna: लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ रेप मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली के खिलाफ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. इस प्राथमिकी में LJP सांसद चिराग पासवान का नाम भी शामिल है. चिराग पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पीड़िता को धमकी दी थी. इसके अलावा उन्होंने अपने चचेरे भाई प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने की साजिश रची थी.

इसे भी पढ़ेंःCM हेमंत को भोजपुरी, मगही से झारखंड के बिहारीकरण का डर,  भाजपा ने कहा-पूरे समाज को अपमानित करने पर लगी सरकार

आपको बता दें कि रेप मामले में पीड़िता ने लगभग 3 महीने पहले दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. अब कोर्ट का आदेश आने के बाद सांसद प्रिंस राज के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है.पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि हमने मई में दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद अब अदालत ने पुलिस को सांसद प्रिंस राज और उनके चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.

Related Articles

Back to top button