
Ranchi: पेंडिंग मामलों का जल्द से जल्द निपटाया जायेगा. लॉ एंड ऑर्डर के अनुसार काम करुंगी. आगामी चुनाव को देखते को देखते हुए वोटर रिलेशन को प्राथमिकता दी जायेगी. इसके अलावा एसडीओ के सभी जबावदेही को बखूबी निभाउंगी. ये बातें रांची की नयी एसडीओ गरिमा सिंह ने पदभार ग्रहण के बाद कही. उन्होंने अपनी मंशा साफ जाहिर करते हुए कहा कि मेरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार का गलत काम या भ्रष्टाचार की जानकारी मुझे मिलेगी, तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 56 करोड़ व धनबाद में 10 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित
अवैध शराब के खिलाफ मुहिम होगी तेज
एसडीओ गरिमा सिंह ने कहा कि झारखंड में मैं पहले भी काम कर चुकी हूं. हजारीबाग में मैंने अपनी सेवा दी है. लेकिन, रांची मेरे लिए नया क्षेत्र है. इसलिए पहले यहां सभी स्थानों को जानना समझना होगा. उन्होंने कहा कि जहां से भी अवैध शराब से जुड़ी सूचनायें मिलेंगी, एक्शन लेने में देर नहीं होगी. साथ ही इससे जुड़े कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.




