JharkhandRanchi

चंद्रयान-2 की लैंडिंग की गवाह बनेंगी रांची की मृदुला, प्रधानमंत्री से करेंगी सवाल

Ranchi: 7 सितंबर को चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा. भारत के लिए इस गौरवपूर्ण क्षण को देखने के लिए रांची की धुर्वा की मृदुला कुमारी का चयन इसरो ने किया है. मृदुला इसरो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठ कर चंद्रयान को लैंड होते देखेंगी. मृदुला ने यह मौका इसरो द्वारा आयोजित क्विज में 10 मिनट में 20 सवालों के जवाब देकर पाया है. यह क्विज ऑनलाइन आयोजित की गयी थी. मृदुला इस सफलता को पाकर बेहद खुश हैं. मृदुला संत थॉमस के नौवीं कक्षा की छात्रा हैं. मृदुला के पिता का नाम अंशुमाली तिवारी है. पिताजी पेशे से एस्ट्रोलॉजर हैं. मृदुला इस दौरान पीएम से भी कई सवाल करेंगी और उनके सफलता के राज भी जानेंगी.

देखें वीडियो-

इसे भी पढ़ें – एक बज कर 35 मिनट पर  चंद्रयान-2 से लैंडर विक्रम अलग हुआ, चांद की ओर बढ़ा

डॉक्टर बनना चाहती हैं मृदुला

स्पेस साइंस से संबंधित सवालों के जवाब देकर मौका पानेवाली मृदुला डॉक्टर बनना चाहती हैं. मृदुला का कहना है कि उन्हें विज्ञान के विषयों से काफी लगाव है और वो आगे इसी विषय की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि इसरो द्वारा चयनित किये जाने की खबर पाकर वो बेहद खुश हैं. क्विज में मृदुला से इसरो का बजट, चंद्रयान का बजट, चंद्रमा तक पहुंचने में चंद्रयान को कितने दिन लगेंगे जैसे सवालों के जवाब दिये थे. 5 सितंबर को रांची से फ्लाइट के जरिए वो दिल्ली जायेंगी. साथ में पिताजी अंशुमाली तिवारी भी जायेंगे.

इसे भी पढ़ें – अर्थव्यवस्था : मैनुफैक्चरिंग ग्रोथ में भी गिरावट, 15 माह के न्यूनतम स्तर पर

पीएम मोदी से करेंगी सवाल, कैसे मिली पहचान

मृदुला कुमारी ने बताया कि वो इसरो जाकर सबसे पहले वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में जानेंगी. इसके अलावा वो रॉकेट साइंस, चंद्रयान की लांचिंग और लैंडिंग कैसे की गयी यह भी जानेंगी. मृदुला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलने के लिए वो काफी उत्साहित हैं और उनसे मिल कर सवाल भी करेंगी. उन्होंने इसके लिए सवालों की लिस्ट भी तैयार कर ली है. मृदुला ने बताया कि वो पीएम मोदी से सबसे पहले यह पूछेंगी कि छोटे से गांव से निकल कर विश्व भर में पहचान कैसे मिली. वह उनकी सफलता का राज भी जानेंगी.

इसे भी पढ़ें – दो हफ्ते से राजभवन के पास खुले में सो रही आंगनबाड़ी सेविकाएं, बच्चों को सुलाने के लिए अपने साथ लाती हैं मच्छरदानी और चादर

Related Articles

Back to top button