
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में सड़को पर जाम का आलम ये है कि हाल ही सीएम चंपाई सोरेन कांटाटोली चौक पहुंच निर्माण कार्य का जायजा लिया, वही जाम को लेकर भी सुधार के निर्देश अघिकारियों को दिये. इसके बाद रांची को जाम मुक्त करने के लिये आला अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की. ट्रैफिक एसपी अभियान की शुरुवात तो कि लेकिन रांची को जाम से राहत नही दिला सके. अब ट्रैफिक एसपी को ग्रामीण एसपी का भी प्रभार सरकार ने दिया है. ग्रामीण एसपी पीयूष पांडेय को जैप-10 भेज दिया गया है. वही ट्रैफिक एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को ग्रामीण एसपी का प्रभार दिया गया है. झारखंड के चंपई सरकार का लोकसभा चुनावों से पहले तबादलों का दौर लगातार जारी है. पदभार लेने के आठवें दिन रांची के ग्रामीण एसपी बदल दिये गये. राज्य के राजधानी में ग्रामीण एसपी का पद खाली है. अब कार्यवाहक के भरोसे ग्रामीण इलाके को संभालने की तैयारी है. अधिकारियों का नहीं होना कहीं ना कही विधि व्यवस्था को कमजोर कर रहा है. रांची का ग्रामीण इलाकों में सरकार का ध्यान नहीं है. रांची के शहरी इलाके के अलावे ग्रामीण इलाको में भी आए दिन अपराध हो रहे हैं. हत्या, लूट, डकैती, छिनाछपटी और चोरी सहित अऩ्य अपराध बढ़ रहे हैं. सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपी की होती है. राजधानी रांची से राज्य को चलाया जाता है. लेकिन रांची को अनदेखा किया जाने से तरह तरह की चर्चाएं हो रही है.
क्या एसपी की कुर्सी खाली रखकर सुरक्षा से हो रहा है खिलवाड़
ग्रामीण एसपी के तबादले के बाद महकमे में कई तरह की चर्चा हो रही है. फिलहाल ग्रामीण एसपी के प्रभार ट्रैफिक एसपी को तो दे दिया गया है. लेकिन ट्रैफिक एसपी के पास पास उनका ही इतना अधिक काम है कि दूसरा काम करना उनके बस की नहीं है. ये कहना गलत नहीं होगा कि यहां ग्रामीण एसपी की कुर्सी खाली रखकर लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है. वैसे भी रांची ट्रैफिक एसपी का पद लंबे से समय से खाली चल रहा था. कुछ दिन के लिये कुमार गौरव को ट्रैफिक एसपी तो बनाया गया. लेकिन उनका तबादला भी कर दिया गया. इसके बाद से खाली चल रहा था. कई तरह के काम अटके पड़े थे. हाल में में सुमित अग्रवाल को ट्रैफिक एसपी का जिम्मा मिला है.
ग्रामीण इलाके में अपराधियों के अलावे उग्रवादी है सक्रिय
राजधानी रांची के ग्रामीण इलाको में अपराधियों के अलावे उग्रवादी सक्रिय है. लंबे समय से एक अवसर की तलाश में बैठे उग्रवादियों को आसान मौका तो हाथ नहीं लग जाएगा. ऐसे सवाल उठने लगा है. हाल के दिनों में ग्रामीण इलाको में उग्रवादियों के खिलाफ के कई अभियान में पुलिस को सफलता भी मिली है. हालांकि कई उग्रवादी संगठन ग्रामीण इलाको में सक्रिय है. पीएलएफआई उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा हाल के दिनों में लापूंग इलाके में देखे गये है. टीपीसी उग्रवादी ने हाल ही में पिठोरिया इलाके में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. लेकिन ग्रामीण एसपी के पद खाली रहने से नक्सल विरोधी अभियान का अब आगे क्या होगा? यह सवाल उठने लगा है.




