JharkhandRanchi

रांची : नामकुम के केतारी बागान में युवक ने लगाई फांसी

Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवक का नाम प्रियांशु है. परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नामकुम थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या की सही जानकारी मिल पाएगी. वहीं खबर लिखे जाने तक मृतक प्रियांशु के परिवार वालों ने नामकुम थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया है.

इसे भी पढ़ें : GOOD NEWS : अब रेलवे गार्ड कहलाएंगे ट्रेन मैनेजर, पद नाम बदलने की लंबित मांग हुई मंजूर

Related Articles

Back to top button