GarhwaJharkhand

गढ़वा: शांति देवी बनी जिला परिषद अध्यक्ष, एकतरफा मुकाबले में सुमन देवी को हराया

Garhwa: अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष पद पर शांति देवी निर्वाचित हुई हैं. शांति देवी रमना प्रखंड की जिला परिषद सदस्य हैं. मंगलवार को हुए जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रत्याशी शांति देवी ने एकतरफा मुकाबले में सुमन देवी को हराकर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया. चुनाव में शांति देवी को 21 एवं सुमन देवी को मात्र 4 मत प्राप्त हुए.
इसके पहले जिला परिषद सदस्य के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया. साथ ही जिला परिषद सदस्यों की पहली बैठक भी संपन्न हुई. नवनिर्वाचित सभी 25 जिपस सदस्यों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)- सह-डीसी रमेश घोलप ने शपथ ग्रहण कराया. बाद में जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई.

जिप अध्यक्ष पद के चुनाव में दो प्रत्याशियों रमना प्रखंड की जिप सदस्य शांति देवी एवं गढ़वा प्रखंड से जिप सदस्य सुमन देवी ने डीसी सह निर्वाची पदाधिकारी रमेश घोलप के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल होने के बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई. चुनाव में एकतरफा मुकाबले में शांति देवी ने सुमन देवी को हरा दिया. शांति देवी को 21 एवं सुमन देवी को मात्र 4 मत प्राप्त हुए.

ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : मानगो कुमरुम बस्ती तालाब को पुर्नजीवित करने की मांग तेज, लोगों ने किया पैदल मार्च

Related Articles

Back to top button