
Ranchi: चुटिया थाना क्षेत्र के अमरावती कॉलोनी के पास पुलिस ने बुधवार को नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया. शव को पहले स्थानीय लोगों ने देखा, फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है. ख़बर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ेंःउद्योगपतियों और कारोबारियों को दोषी मानकर तंग ना करें NIA, व्यवसायी पीड़ित हैं दोषी नहीं : प्रवीण गुप्ता
नशे की हालत में नदी में गिरने से मौत की आशंका
नदी से बरामद हुए अज्ञात युवक के शव देखकर आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में युवक नदी में जा गिरा होगा, जिसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गई है. हालांकि इस बात की किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.
शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है, मृतक के बारे में जानकारी जुटाकर उसके पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ेंःकोयला कंपनियों को रैयतों को हर हाल में देना होगा जमीन के बदले नियोजन और मुआवजा : हेमंत सोरेन




