
Ranchi: राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. एक रांची के पिठोरिया क्षेत्र की घटना है वहीं दूसरी घटना बुंडू की है. दोनों की हत्या पत्थर से कूचकर और गोली मार कर कर दी गई.
दोनों मामलों में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही दोनों घटनाओं में पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- गिरिडीह : अपहर्ता के चंगुल से आठ दिन बाद मुक्त हुआ युवक
जमीन विवाद में हुई हत्या
बुंडू थाना क्षेत्र के ताऊ चौक के पास चरकु उरांव नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. घटना शुक्रवार देर रात की है. चरकु की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चरकु उरांव की हत्या आपसी रंजिश और जमीन विवाद के कारण किये जाने की आशंका जतायी जा रही है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें- चेन्नईः 14 ठिकानों पर एनआइए की रेड, टेरर फंडिंग को लेकर कार्रवाई
पिठोरिया में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या
पिठोरिया थाना क्षेत्र केनयाटोली-जमुआरी उरांव मसना के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक की हत्या पत्थर से कूचकर की गई है.
पुलिस का कहना है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है जबकि उसके शव को लाकर पिठोरिया थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है. मामले की छानबीन की जा रही है.




