National

चेन्नईः 14 ठिकानों पर एनआइए की रेड, टेरर फंडिंग को लेकर कार्रवाई

Chennai:  एनआइए ने चेन्नई में 14 जगहों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी इस्लामिक आतंकवाद की फंडिंग को लेकर हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रेड का कनेक्शन श्रीलंका बम ब्लास्ट से भी हो सकता है.

राज्य के 4 जिलों (तिरुनेलवेली, मदुरई, रामनाथपुरम और चेन्नई) में छापेमारी हो रही है. खबर है कि अंसरुल्ला आतंकवादी गैंग से जुड़े  आरोपियों के ठिकानों पर एनआइए ने रेड डाली है.

गौरतलब है कि इस्लामिक आतंकी मॉड्यूल के लिए फंडिंग की व्यवस्था करने के आरोप में एनआइए ने 16 लोगों के गिरफ्तार किया था.

8 दिनों की NIA हिरासत में 16 आरोपी

एनआइए की एक विशेष अदालत ने कथित तौर पर आतंकवादी संगठन ‘अंसारूल्लाह’ बनाने की कोशिश करने और देश में आतंकी हमले करने के लिए धन जुटाने के मामले में गिरफ्तार हुए 16 लोगों को आठ दिन की हिरासत में जांच एजेंसी को सौंपने की मंजूरी दे दी.

बीते रविवार को गिरफ्तार हुये आरोपियों की 10 दिन की हिरासत के लिए याचिका पेश करते हुए एनआइए के विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि एजेंसी को आरोपियों को जांच के दौरान जमा किये गये सबूतों की पुष्टि करने के लिए कई जगह ले जाने की जरूरत है.

एनआइए ने न्यायाधीश पी चेंतूरपांडी के समक्ष कहा कि धन के स्रोतों का पता लगाने और बड़े षडयंत्रों का खुलासा करने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जरूरत है.

अदालत ने शुक्रवार शाम पांच बजे से लेकर 26 जुलाई शाम पांच बजे तक आरोपियों को एनआइए की हिरासत में भेज दिया.

पिछले हफ्ते एनआइए ने सर्च अभियान के दौरान 9 मोबाइल, 15 सिम कार्ड, 7 मैमोरी कार्ड, 3 लैपटॉप, 5 हार्ड डिस्क, 6 पेन ड्राइव, 2 टैबलेट, 3 सीडी/डीवीडी के साथ बड़ी संख्या में दस्तावेज, मैंगजीन, बैनर, नोटिस, पोस्टर व किताबें जब्त किये थे.

Related Articles

Back to top button